Explore

Search

November 3, 2026 2:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

हज़रत भोलन शाह बाबा का शानो शौकत से उर्स हुआ सम्पन्न,अकीदत मंदो ने हाथ उठाकर मांगी अमन चैन की दुआ

इटावा। हज़रत भोलन शाह सैय्यद बाबा का बड़े ही अदवों अदाब एवं शानो शौकत के साथ उर्स सम्पन्न हो गया,उर्स में आस पास जिलों से भी श्रद्धालुजन एकत्रित हुए।

हज़रत भौलन शाह बाबा का उर्स मुबारक की कुल शरीफ की महफिल हुई , जिसमें काफी तादाद में अकीदत मंदो ने शिरकत की। मौलाना कमालउद्दीन अशराफी इमाम ईदगाह , मौलाना जाहिद रजा, मौलाना सराफत अशरफी , मौलाना फुरकान रज़ा ,मौलाना इरफान चिश्ती , हाफ़िज़ कारी मौलाना फैजान अहमद चिश्ती,हाफिज सरफराज कादरी इमाम मस्जिद शेख़ जलाल, हाफिज कारी उमर बरकाती , हाफिज मोहम्मद अहमद अकबरी, हाफिज आकिब चिश्ती ,हाफिज कारी मौलाना फरहान बरकाती , हाफिज शाहवाज अनबर ,नदीम अहमद एड कमाल चिश्ती ,ने सामूहिक रूप से

मुल्क में अमन-चैन कायम रहे, हमारा देश भारत खूब तरक्की करे मुल्क में अमन शांति के साथ उन्नति और प्रगति की हाथ उठाकर मांगी गई दुआ।

उर्स में लंगर और तबर्रूक की व्यवस्था व देखभाल एवं विशेष रूप से हिस्सा लिया इसमें अब्दुल हन्नान मंसूरी, चांद मंसूरी, गुफरान मंसूरी, आदि परिजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उर्स मुबारक महफिल का संचालन मशहूर शायर इंतखाफ आलम रौनक इटावी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना कमालुद्दीन अशरफी इमाम ईदगाह इटावा ने की।

उर्स मुबारक मौके पर क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा संपादक खादिम अब्बास, पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष पत्रकार मोहम्मद आमीन भाई, इंतजार खान, एडवोकेट अजहरुद्दीन, आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

उर्स में आए हुए जायरीनों का चांद मंसूरी, कमाल चिश्ती, शाहरुख बकाई, गुफरान बकाई ने साफ़ा पहनाकर सभी का तहेदिल से इस्तकबाल किया|

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर