Explore

Search

November 3, 2026 7:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

क्रिसमस पर्व पर क्राइस्ट द किंग चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारियां पूरी हुईं

सजी धजी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के सजीव चित्रण की मनोहारी झाकियां सभी को करेंगी आकर्षित

 

इटावा।ईसाई धर्म के प्रमुख त्यौहार क्रिसमस को लेकर शहर की क्राइस्ट द किंग चर्च में बुधवार को जोरों पर तैयारी चलती रही।बुधवार की रात से चर्च में कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे जो गुरुवार तक चलेंगे।क्रिसमस उत्सव को लेकर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां भी सजाई गई हैं।

सेंटमेरी इन्टर कालेज के मैनेजर फादर बिंसन,एविन सर व लिंडो सर की देख रेख में पिछले कई दिनों से क्राइस्ट द किंग चर्च में क्रिसमस पर्व की तैयारियां चल रही थीं।चर्च को जहां रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है,वहीं प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कई मनोहारी झांकियां भी सजाई गयी हैं।

क्राइस्ट द किंग चर्च में चल रहीं तैयारियों की जानकारी देते हुए मैनेजर फादर बिंसन ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को 7.30 बजे से कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, इसके बाद बिशप थॉमस पडियाथ,फादर बिंसन,फादर शीजू व फादर बिबिन के द्वारा विशेष प्रार्थना कराई जाएगी और प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाया जाएगा।पल्ली पुरोहित फादर बिंसन की देखरेख में पूजा के सभी कार्यक्रम होंगे और रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा।चर्च परिसर में ही बालक यीशु को लेकर जुलूस निकाला जाएगा और इसके बाद बालक यीशु की प्रतिमा को चरनी में स्थापित किया जाएगा।

 

जनपद की एक मात्र क्राइस्ट द किंग चर्च में ईसाई समाज के लोगों में क्रिसमस को लेकर काफी उत्साह है।उनके द्वारा 1 दिसंबर से 25 दिनों का व्रत शुरू कर दिया गया था और घरों में पूजा अर्चना भी शुरू हो गई थी,लोग क्रिसमस त्यौहार को लेकर अपने घरों को सजाने संवारने में जुटे हुए हैं।सभी के द्वारा घरों पर कंडील भी लगायी गयी हैं।बुधवार की रात रोमन कैथोलिक समुदाय के लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाएंगे जबकि 25 दिसंबर को सुबह सीएनआई समुदाय के द्वारा यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा।

 

प्रिंसिपल फादर शीजू जॉर्ज व मैनेजर फादर बिंसन ने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जन्म की झाकियां सजाई गयी हैं तथा चर्च व आसपास के क्षेत्र को भी बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

 

क्रिसमस पर्व पर सजी धजी क्राइस्ट द किंग चर्च में लगी प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित दिल को छू लेने वाली मनोहारी झांकियों को देखने का शहर वासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर