Explore

Search

November 3, 2026 7:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

पंसारी टोला व लालपुरा जैन मंदिर में जैनाचार्य सन्मति सागर महाराज का मनाया समाधि दिवस

पंसारी टोला मंदिर मे पूजन करते भक्त

लालपुरा मंदिर मे आचार्य श्री की मूर्ति का अभिषेक करते भक्त

 

इटावा-शहर के पंसारी टोला एवं लालपुरा स्थित जैन मंदिरों में जैन धर्म के महान तपस्वी आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज के आदेशानुसार एवं मुनि श्री 108 विश्वास सागर महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा पुजारियों द्वारा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के समाधि दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक एवं पंचामृत शांतिधारा मुनि श्री के मुखारविंद से कराई गई।

इस दौरान हरे नारियल, फल-फूल अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया। साथ ही आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज की भी श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चना की गई।

वहीं, प्राचीन श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा का केसर जल से अभिषेक किया गया तथा चरणों में केसर अर्पित कर श्रद्धालुओं ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टद्रव्य एवं पुष्पों के साथ पूजन कर भक्ति भाव से महाआरती संपन्न हुई।

सायंकालीन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भगवान एवं गुरुओं के भजनों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से चौ. स्वदेश जैन, अमरजीत जैन, नरेश जैन, मोनू जैन, चौ. अभिनंदन जैन ‘नंदू’ (पत्रकार), वीरेंद्र जैन, वैभव जैन, पीयूष जैन, अनिल जैन, संतोष जैन, राजू जैन,सुनील जैन ,सोनू जैन मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर