इटावा। शहर के गरीबों और मजलूमों को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था वरदान वेलफेयर सोसायटी की ओर से गरीबों को कम्बल का वितरित किये गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
वरदान वेलफेयर सोसायटी के ग्वालियर रोड स्थित बाह अड्डा पर सोसायटी के अध्यक्ष मो. कासिम अंसारी के प्रयास से मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ने शहर के गरीबों और मजलूमों को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से कम्बल वितरित करते हुए कहा कि गरीब की सेवा ही प्रभु की सेवा है। ऐसे कार्य समय समय पर करते रहने चाहिए। इनकी सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती इस कारण इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। कासिम अंसारी और उनकी टीम ने गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए आज जो कम्बल वितरण कार्यकम किया वह काबिले तारीफ और अविस्मरणीय है। वरदान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. कासिम अंसारी ने कहा कड़ाके की सर्दी में जब गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दिखती है तो हमे अंदर से सुकून प्राप्त होता है। गरीबों की मदद करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस ठंड के मौसम मे गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाना पुनीत कार्य है। अंसारी ने कहा कि वरदान वेलफेयर सोसायटी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। समाजसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कासिम अंसारी ने टीम के साथ मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस अंसारी, प्रमुख महासचिव सलाहउद्दीन अंसारी, मनोज दिवाकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय गुप्ता, वरदान वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार,
महासचिव फुरकान अहमद, कोषाध्यक्ष शाहिद अख़्तर, सचिव राजीव पाल, मंत्री फ़जलुर रहमान सदस्य इजहार अहमद, डॉक्टर हसन अफरोज, हसीन खान, वसीम अहमद, हाफिज आबिद, मोहम्मद अरशद, शाहिद हुसैन, तबरेज सिद्दीकी, शाहिद मंसूरी, जीशान अंसारी, सगीर अहमद, शावेज़ नक़वी आदि का सराहनीय योगदान रहा।











