Explore

Search

April 20, 2026 10:59 pm

कला कौशल व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 2200 से अधिक प्रतिभागी

राष्ट्रीय प्रतीकों व सामाजिक संदेश के साथ बच्चों ने दिखायी जागरूकता

इटावा महोत्सव पंडाल में बुधवार को कला कौशल एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले के 125 विद्यालयों के 2200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रारम्भिक वर्ग में सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज बनाकर भारत माता की जय, वन्देमातरम व जय हिन्द के स्वश्वर उद्घोष के साथ जब पंडाल में हाथ ऊपर करके तिरंगा फहराया तो मानो देशभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डीन इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. देवेंद्र सिंह व कार्यक्रम संयोजक सीबीएसई सिटी कॉर्डिंनेटर व प्रधानाचार्य, निदेशक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉ. आनंद ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों की रचनात्मकता व उनकी मानसिक शक्ति का अपार विकास होता है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज बनाकर व वन्देमातरम का जय घोष कर राष्ट्रीय एकता को परिचय दिया वह अपने आप में ऐतिहासिक क्षण है। आप सभी बच्चे अपने राष्ट्र, समाज और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करें। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चित्रकला का ज्ञान होना मानसिक प्रखरता को परिपक्व बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज की प्रतियोगिता में जों विषय बच्चों को रचनात्मकता प्रदर्शन के लिए दिये गयें है वह राष्ट्रीय महत्व के साथ सुरक्षा, जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों को भी प्रखर करते है। उन्होंने आशीष वचन देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ रहे हैं उसके लिए लक्ष्य निर्धारित करके और उसे प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करें। कार्यक्रम अध्यक्ष डीन डॉ. देवेंद्र सिंह ने महोत्सव पंडाल में बच्चों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इतने लंबे शैक्षिक जीवन में उन्होंने इतनी अधिक संख्या में किसी प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभागिता के साथ ही उनके अनुशासन को एक साथ समाहित होते नहीं देखा, उन्होंने कार्यक्रम संयोजक को भी इसके लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में भारत का राष्ट्रीय ध्वज व प्राइमरी वर्ग में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट, जूनियर वर्ग में राज्य पक्षी सारस का जोड़ा, माध्यमिक वर्ग में साइबर अपराध के बारे में सामाजिक जागरूकता, स्नातक वर्ग व परास्नातक वर्ग में विकसित भारत 2047 पर आपकी परिकल्पना राष्ट्रीय एकता विषय पर चित्र बनाये। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ चित्रकार वीरेंद्र जैन, डॉ राजीव चौहान, जेएसकेजी पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य डॉ. नमिता तिवारी, सुदिति ग्लोबल मैनपुरी की सगूफी खान ने निभाई।

 

 

इनसेट-

हर वर्ग में विशेष पुरस्कार भी किये जायेंगे प्रदान

इटावा। महोत्सव पंडाल में मुख्य अतिथि समेत सभी अति विशिष्ट अतिथियों ने अलग-अलग ब्लॉक में जाकर बच्चों की प्रतिभा को निहारा साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उनकी स्मृतियों को भी सहेजा। कार्यक्रम संयोजक निदेशक प्रधानाचार्य संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉ आनंद व सुदिति ग्लोबल अकैडमी औरैया की चेयरमैन डॉ. नीलम आनंद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मां दिलावरी देवी स्मृति पुरस्कार से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दिव्यांग छात्र समीर खान को विशेष नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग छात्र ने एक हाथ से राष्ट्रीय ध्वज बनकर न सिर्फ राष्ट्रीय एकता के प्रतीक को जीवंत किया बल्कि सभी को कला के प्रति आकर्षित करने का भी प्रयास किया। छात्र की उपलब्धि पर सभी ने उसे बधाई दी। डॉ. आनंद ने प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक आदि का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या के चलते प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अतिरिक्त सभी वर्गों में विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में यह अतिथि रहे शामिल

इटावा। प्रतियोगिता में एडीआईओएस डॉ मुकेश यादव, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, मनोज एम एस, अभिषेक सक्सेना, सुनील दत्त अवस्थी, असरा अहमद, अनूप मिश्रा, भावना सिंह, जेपी सिंह, वेदपाठी तिवारी, डॉ. कमल कुमार, सौरभ दुबे, रितु यादव, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, उमेश यादव, पंकज शर्मा, विवेक सिंह, बृजेश यादव, शिवम आनंद, सोनिया चौहान समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार व निधि पाण्डेय ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर