Explore

Search

November 4, 2026 9:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

संविधान निर्माता बी एन राव की पुण्य तिथि मनायी गयी

इटावा, कानूनविधि संविधान निर्माता बी एन राव की पुण्य तिथि परशुराम सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) व संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में राम किशोर मिश्रा (प्रधान प्रतिनिधि नागरी) के आवास पर इंद्रा आवास कालोनी आई टी आई चौराहे के पास इटावा में मनायी गयी l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीबीए इटावा के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामन्त्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुशील सम्राट ने किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीबीए के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एक जुटता के लिए सभी को प्रयास करना होगा l उन्होंने कहा कि कानून विधि बी एन राव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्दांजलि दी l कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट,संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष आदित्य बंटी बाजपेयी, रामकिशोर मिश्रा नागरी प्रधान, विपिन अवस्थी चौबिया, मेजर पांडेय मेला मालिक परसूपुरा, कुलदीप मिश्रा

एड, रामकुमार दुबे, आलोक तिवारी प्रधान लवेदी, मुकेश चौधरी प्रधान पृथ्वीपुर, शिवहरी दीक्षित, अनिल चौधरी बुआपुर, अविनाश दीक्षित, शिवकुमार शुक्ला, बृजेश तिवारी, शनि दुबे, वैभव मिश्रा एड, प्रभाकर त्रिपाठी, सूरज मिश्रा, मोनू दीक्षित आदि लगभग सभी ब्राहमण संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर