Explore

Search

April 22, 2026 4:15 pm

कफ सिरप तस्करी मामले में धनंजय सिंह की सीबीआई मांग पर अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले-ये सीबीआई का जमाना नहीं,बुलडोजर कहां है

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में कफ सिरप और नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के बड़े मामले से सियासी तापमान बढ़ गया है।जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी।शनिवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कफ सिरप और नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

अखिलेश ने बोला बीजेपी पर तीखा हमला

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा,ये जमाना सीबीआई का नहीं है,ये जमाना बुलडोजर का है।बुलडोजर कहां है, बुलडोजर कब चलेगा।

 

दुबई भागने का नहीं पहला मामला

 

अखिलेश यादव ने दुबई भागने के मामलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री ऑफिस के पास बैठकर भूमाफिया का काम करने वाले का पार्टनर भी दुबई भाग चुका है।सरकारी बंगले का पता कंपनी का एड्रेस था,फिर बुलडोजर कहां रुका हुआ है।

 

वन डिस्ट्रिक्ट,वन माफिया पर करारा प्रहार

 

अखिलेश यादव ने बीजेपी के पुराने नारे को लपेटे में लिया। अखिलेश ने कहा कि 2017 से पहले ये कहते थे हर जिले में एक माफिया होता था। अब तो सिर्फ जौनपुर बचा है और उसका माफिया नंबर-1 है। अखिलेश ने कहा कि साल 2000 से पहले की मैगजीन निकाल लो,असली माफिया कौन थे, सब पता चल जाएगा।अभी तो एक ही डिस्ट्रिक्ट जारी हुआ है, बाकी डिस्ट्रिक्ट्स की लिस्ट भी आएगी।

 

2027 से पहले हर हफ्ते नया माफिया

 

अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो 410 दिन बाकी हैं चुनाव में।हर हफ्ते एक नया जिला,एक नया माफिया चर्चा में रहेगा। इनकी स्पीच माफिया बोले बिना पूरी ही नहीं होती।

 

वाराणसी से भागने पर भी सवाल

 

अखिलेश यादव ने कहा कि क्योटो से कोई भाग जाए, पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी से कोई भाग जाए, इससे गंभीर मुद्दा और क्या हो सकता है।

 

जानें धनंजय सिंह ने क्या कहा था

 

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि यह अंतरराष्ट्रीय रैकेट है,जिसमें बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हुआ है।माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि सच सामने आए और झूठे आरोप बंद हों।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर