Explore

Search

November 4, 2026 11:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

कुलदीप गुप्ता संटू पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर ने SIR अभियान के तहत शहर में बूथों का निरीक्षण किया और बूथों के मतदाताओं से अपील की अपना फार्म जरूर भरवाएं।

इटावा।SIR (सिस्टमेटिक वोटर्स रजिस्ट्रेशन) अभियान को गति देने के लिए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने शनिवार को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गुप्ता ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना मतदाता पंजीकरण फॉर्म अवश्य भरवाएं और अपने मताधिकार का सदुपयोग सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि एक भी मतदाता का नाम सूची से छूटना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर