Explore

Search

November 3, 2026 10:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

300 तोते,चार पिंजरे,दो तस्कर,यूपी में इंटर-स्टेट वाइल्डलाइफ रैकेट का भंडाफोड़

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर पकड़े गए हैं। तस्करों पास से 300 से अधिक तोते बरामद हुए हैं,ये तोते चार बड़े-बड़े पिंजरों में ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। इन्हें दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी थी।

 

डीएफओ बरेली दिशा भंडारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वन्यजीव तस्करों का गैंग बरेली होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाला है।सूचना पुख्ता थी,तुरंत वन विभाग और यूपी एसटीएफ की टीमें अलर्ट पर रखी गईं।कुछ ही देर में एक संदिग्ध वाहन को घेरकर रोका गया और तलाशी में 300 तोते बरामद हुए।इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

 

दिशा भंडारी ने बताया कि उनकी पहचान अर्सलान खान और शकीब के रूप में हुई है।पूछताछ में दोनों ने माना कि वे कई जिलों से तोतों को पकड़ते थे और उन्हें बरेली में इकट्ठा करके दिल्ली ले जाते थे,जहां इनकी बड़ी मात्रा में बिक्री होती है।यह बात भी सामने आई कि यह कोई छोटा-मोटा अवैध व्यापार नहीं था, बल्कि इनके पीछे एक पूरा नेटवर्क हो सकता है।

 

बता दें कि तोतों को पकड़ना वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन है।तोतों को पकड़ना,रखना या बेचना भारत में प्रतिबंधित है।इनकी बिक्री कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है,यह पता लगाया जा रहा है कि तस्कर किस चैनल के जरिए दिल्ली में बिक्री करते थे,कौन लोग इनके संपर्क में थे और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

 

गिरफ्तार तस्करों को अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं बरामद किए गए तोतों को वन विभाग की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनके उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर