Explore

Search

February 15, 2026 9:22 am

हाईवे पर आग का गोला बनी स्लीपर बस,पुलिस ने 43 सवारियों को खींचकर निकाला बाहर,लाखों का सामान जलकर हुआ राख

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक चलती हुई स्लीपर बस के ऊपर रखे सामान में आग लग गई।फ्लाई ओवर पर ड्यूटी पाइंट पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 43 यात्रियों को बस से खींचकर बाहर निकाला।

बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी।आग के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के दौरान यात्री बस में सो रहे थे।मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग को बुझाया।हादसे से फ्लाई ओवर पर जाम भी लग गया।वहीं घटना में यात्रियों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, इसमें लोगों की नकदी भी थी।

 

यात्रियों ने बताया कि वाराणसी की पलक ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बीते गुरुवार की रात को दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए निकली थी। बस में करीब 43 यात्री सवार थे।चालक ने बस के ऊपर भी यात्रियों का सामान भर रखा था। बस रामादेवी फ्लाई ओवर पर पहुंची थी कि तभी संदिग्ध परिस्थितियों में बस के ऊपर रखे सामान में आग लग गई।

 

यात्रियों ने बताया कि सामान में आग लगी देख चालक रिषी यादव बस खड़ी करके भाग निकला।वहीं घटनास्थल से महज 70 मीटर दूर यातायात पुलिस के पिकेट पाइंट पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्होंने आग से बचाने को यात्रियों को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद कुछ ही देर में आग पूरी बस में लग गई।

 

बता दें कि फ्लाई ओवर पर बस में आग लगने से काफी लंबा जाम लग गया।मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों समेत चकेरी पुलिस पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया गया, लेकिन आग से बस समेत यात्रियों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।आग बुझाने के बाद पुलिस ने बस को करें से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर