Explore

Search

November 3, 2026 10:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में यातायात एवं साइबर क्राइम पाठशाला का हुआ आयोजन

इटावा यातायात माह के अंतर्गत आज पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में एक महत्वपूर्ण यातायात एवं साइबर क्राइम पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी रहे, जिनका विद्यालय प्रबंधन ने भव्य स्वागत किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके उपरांत, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया।

 

कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे अपने घर के सदस्यों को प्रेरित करें कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा का मुख्य बिंदु है।

एसपी सिटी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं सर्वाधिक होती हैं, और हेलमेट न लगाने के कारण सबसे ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए, मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाते समय हेलमेट लगाना और नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

बच्चों को कोहरे में वाहन चलाने की सावधानियाँ भी बताई गईं। इसके तहत, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने तथा इंडिकेटर का सही उपयोग करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव, यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह,मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार,प्रधानाचार्य अरविंद सिंह तोमर, संचालन अंशुल मल्होत्रा ने किया संगीता मलिक,रजत भदौरिया सहित अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह आयोजन यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर