Explore

Search

July 31, 2026 3:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा मे कंटेनर ट्रक से टकराया, तीन घायल

इटावा : इकदिल थाना क्षेत्र मे नेशनल हाइवे पर ट्रक पीछे से कन्टेनर मे घुस गया।इस हादसे मे ट्रक मे बैठे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रयागराज निवासी ट्रक ड्राइवर अमन कुमार अपने भाई की पत्नी सोनी सरोज और भतीजी खुशी को ट्रक में बैठाकर दिल्ली से झारखंड की ओर जा रहे थे।

तभी सराय जलाल ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कंटेनर मे घुस गया। हादसे मे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तथा उसमें बैठे महिला समेत तीनों लोग केबिन मे फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को केबिन से राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर