Explore

Search

November 3, 2026 8:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ कर रहे बड़े स्तर पर मनमानी-कांग्रेस, एसआईआर प्रक्रिया के लिए समय बड़ाए जाने की मांग

इटावा। चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया में जनपद के कई क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा बरती जा रही अनियमित‌ताओं के कारण आम जनमानस अपने सबसे बड़े अधिकार मताधिकार से वंचित होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस तरह बिहार में चुनाव आयोग ने ग़लत एसआईआर कराके बीजेपी सरकार को फायदा पहुंचाया है। उसी की पुनरावृत्ति अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। यह बात कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने चुनाव आयोग के प्रति अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने के कम समयावधि में जिस तरह से एसआईआर प्रक्रिया कराई जा रही है उससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि चुनाव आयोग की मंशा क्या है? इतने कम समय में एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकती इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग से समय बड़ाए जाने की भी मांग की। ताकि सभी मतदाताओं का नाम एसआईआर मे दर्ज़ हो सके।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष एड.पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, सरवर अली, प्रदीप दुबे, अनूप सिंह परमार एवं अंसार अहमद सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर