Explore

Search

November 4, 2026 7:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

निकाह के सात दिन बाद दूल्हे की हत्या,दुल्हन ने प्रेमी संग मारा,सुहागरात के बाद होने लगा था ये काम

बस्ती।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां निकाह के सातवें दिन बाद ही दूल्हे की हत्या करी दी गयी। दूल्हे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। हत्या की जांच जब पुलिस ने की चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

 

नई नवेली दुल्हन रुखसाना ने निकाह के सातवें दिन गुरुवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति 27 वर्षीय अनीस की हत्या करा दी।रुखसाना अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी।

 

मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर रुखसाना ने खतरनाक साजिश रच डाली।हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना इलाके के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना इलाके के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। रुखसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी।वहां रिंकू के साथ साजिश रचने के बाद अगले दिन ही पति की हत्या करा दी।

 

पुलिस ने घटना के बाद जैसे ही छानबीन शुरू की तो पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध प्रतीत हुई।रिंकू और रुखसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से पूरी साजिश का खुलासा हो गया।जांच में पता चला कि रुखसाना का ननिहाल बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। महुआडाबर गांव के रिंकू कनौजिया से रुखसाना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रुखसाना के परिजनों ने उसकी शादी अनीस से करा दी।निकाह की रस्में पूरी होने के बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा।निकाह के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाकर साथ रहने की साजिश रची थी।रुखसाना और रिंकू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा,कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है।

 

बता दें कि बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस किसी काम से गांव के पास की बाजार गया हुआ था। गुरुवार शाम लगभग आठ बजे अनीस बाजार से पैदल घर लौट रहा था।अनीस घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर था,इसी बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे रास्ता पूछने के बहाने अनीस को रोका और सिर में गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े,लेकिन तब तक बाइक सवार असलहा लहराते हुए भाग निकले। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी भागकर मौके पर पहुंचे।इस बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। गंभीर रूप से घायल अनीस को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने के कुछ देर बार ही अनीस ने दम तोड़ दिया था।

अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के डफल डिहवा गांव में हुई थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर