Explore

Search

September 15, 2026 7:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प, 2027 में अखिलेश यादव को सौंपनी है प्रदेश की कमान: सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू”

इटावा समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, परम श्रद्धेय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पुष्पांजलि देने के साथ हुई।

तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सदैव समाज के शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी। उनका सपना था कि जब तक आम आदमी को शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल जातीं, तब तक समाजवाद अधूरा है। श्री शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में ऐसी अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाईं, जिनसे प्रदेश के आम नागरिकों को लाभ मिला और उनके चेहरे पर खुशहाली लौटी।

उन्होंने आगे कहा कि नेताजी के इन्हीं पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी समाजवाद के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। नेताजी की जयंती के इस पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि बूथ स्तर पर मेहनत करके 2027 के विधानसभा चुनाव में इस प्रदेश की कमान एक बार फिर से अखिलेश यादव के हाथों में सौंपनी है।

इस विचार गोष्ठी में पार्टी के जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर