Explore

Search

July 31, 2026 1:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

लौट आईं सर्द हवाएं,यूपी में कल से शुरू होंगी पछुआ हवाएं, दो से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा,रात को लेकर चेतावनी जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है।यूपी में शनिवार से दोबारा पछुआ हवा चलेगी।इससे माैसम में बदलाव के संकेत हैं।माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी,जिससे पूरे यूपी में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। 

 

न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले ज्यादा गिरावट के संकेत हैं। साथ ही सुबह और शाम के समय कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा।शुक्रवार को यूपी के कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में ठंडे रहे।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर