Explore

Search

February 15, 2026 8:09 pm

मुरादाबाद ने हरियाणा को हराकर जीता स्व रणवीर सिंह , (रामू भाई) स्मृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामें

इटावा महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आज चतुर्थ स्व० रणवीर सिंह भदौरिया (रामू भाई ) की स्मृति मे आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के द फाइनल में मुरादाबाद ने शानदार तरीके से हरियाणा को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

पहले खेलते हुए हरियाणा की टीम 21 ओवरों में मात्र 134 ऑल आउट हो गई । जिसमें गोविंद ने सर्वाधिक 41 रन,साहिल दत्ता ने 39 रन,तथा दीपांशु ने 24 रन बनाए।

मुरादाबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कृष्णा यादव तथा विवेक सिंह ने 3- 3 विकेट मिर्ज़ा इंतजार तथा अमान सिद्दीकी ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में खेलने उतरी मुरादाबाद की टीम ने विवेक सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित लक्ष्य को आसानी 4 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर ट्रॉफी को अपने नाम किया ।

विवेक सिंह ने सर्वाधिक 48 रन,गौरव डांगर ने 24 रन,कासिम सैफ तथा आकिब अंसारी ने 21- 21 रन बनाए।

दिल्ली के गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में कोई खास छाप नहीं छोड़ सके। मुरादाबाद के बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के खुलकर बल्लेबाजी की

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में भारत भूषण ने 2 विकेट,साहिल दत्ता और आयुष ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया ।

विवेक सिंह को फाइनल मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आर्यन चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मिर्ज़ा इंतजार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

विजेता और उपविजेता टीमों को इटावा के सांसद माननीय जितेंद्र दोहरे द्वारा नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विजेता टीम को एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 51 हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलोक यादव की तरफ से तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार वीरेंद्र यादव( वीरू भाई ) की तरफ से प्रदान किया गया।

मैच के दौरान

कुलबीर सिंह भदौरिया (काजू), डॉ विवेक यादव, चौधरी अजीत यादव ,हरिशंकर चतुर्वेदी, गौरव पाठक,मुकेश शुक्ला, कश्मीरी दीक्षित, शिखर चतुर्वेदी,कपिल चतुर्वेदी, जावेद अख्तर ,आनंद यादव (टंटी), अजय यादव,अभिषेक चौहान,अभिनव भदौरिया भदौरिया आदि वरिष्ठ खिलाड़ी एवं भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

 

मैच में अंपायरिंग सौरव पाठक एवं कपिल चतुर्वेदी ने की।तथा स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह मधु तथा शौर्य ने की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर