Explore

Search

November 29, 2026 11:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

सैफई में संत विवेकानंद की बड़ी जीत, सहोदय क्रिकेट खिताब पर कब्जा, रेडवुड ग्लोबल को 58 रनों से हराया

इटावा सैफई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सहोदय इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने रेडवुड ग्लोबल स्कूल को 58 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।

​पहले बल्लेबाजी करते हुए संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडवुड ग्लोबल स्कूल की टीम 80 रनों पर सिमट गई और संत विवेकानंद ने एकतरफा अंदाज में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

​प्रतियोगिता के समापन पर विजेता संत विवेकानंद की टीम और उपविजेता रेडवुड ग्लोबल स्कूल की टीम को ट्रॉफी, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​इस सफलता पर संस्था के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ. आनंद ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और एकजुट टीम भावना का नतीजा है। उन्होंने खिलाड़ियों और कोच गोविंद राठौर की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया, जबकि चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने पूरी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं।

​शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में भी संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जिले में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस जीत ने विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]