Explore

Search

November 3, 2026 7:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल – यूपीयूएमएस में तंबाकू निषेध क्लिनिक का शुभारंभ

सैफई (इटावा), 12 नवम्बर 2025। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के श्वसन रोग विभाग के तत्वावधान में “तंबाकू निषेध क्लिनिक” का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह द्वारा किया गया।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस क्लिनिक का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम जनमानस को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, इससे उत्पन्न बीमारियों तथा तंबाकू छोड़ने के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करना है। यहाँ मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें तंबाकू छोड़ने में सहायक चिकित्सा व मनोवैज्ञानिक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार ने तंबाकू सेवन से होने वाले बहुआयामी नुकसान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तंबाकू न केवल कैंसर का कारण बनता है, बल्कि यह हृदय, फेफड़ों, दांतों एवं प्रजनन स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है|भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोग तंबाकू जनित रोगों से असमय मृत्यु को प्राप्त होते हैं। उन्होंने तंबाकू छुड़ाने के प्रभावी उपायों — जैसे काउंसलिंग, निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी, समूह सहायता सत्र एवं राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 — की जानकारी दी।

 

डेंटल विभाग की डॉ. प्रेरणा कटारिया ने इस अवसर पर उपस्थित मरीजों को मौखिक स्वच्छता के महत्व एवं तंबाकू से दांतों को होने वाले नुकसान के विषय में जागरूक किया।

 

कार्यक्रम का समापन डॉ. कौस्तभ कुण्डू (सहायक प्रोफेसर, मनोरोग विभाग) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

यह तंबाकू निषेध क्लिनिक न केवल जनजागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में “तंबाकू मुक्त वातावरण” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

 

यह क्लिनिक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी और इसे डेंटल, श्वसन एवं मनोरोग (साइकेट्री) विभागों के संयुक्त सहयोग से चलाया जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर