Explore

Search

February 15, 2026 12:15 am

दरगाह वारसी पर उर्स में हुई मौला अली की हुई नजर नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने माथा टेक मांगी मन्नत

इटावा। दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा शहाब खाँ में चार दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन मौलाए कायनात हज़रत अली अलैहिस्सलाम की नज़र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 

दूसरे दिन उर्स का शुभारंभ बाद नमाज फजर कुरआन ख्वानी के साथ हुआ, बाद नमाज़ ज़ोहर दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्ररी हसनैन वारिस हनी वारसी सहित ट्रस्ट के लोगों ने मज़ार शरीफ हाजी सैय्यदना महमूद शाह वारसी का ग़ुस्ल किया जिसमें मुंबई से आये पारसी परिवार के खुसरो नरीमन वारसी व परवेज हवलदार की ओर से सन्दल व चादरें पेश की गईं। बाद नमाज़ अस्र महफिले समां का आयोजन हुआ जिसमें कव्वालों ने बेहतरीन कलाम पेश किए। इसके बाद मौलाए कायनात शेरे खुदा हज़रत अली अलैहिस्सलाम की नज़र हुई जिसमें कुरान पाक की तिलावत हाफिज दिलवर हुसैन, हाफिज हुसैन वारिस व मो. राशिद ने की और तबरेज वारसी कोलकत्ता ने मौलाए कायनात की शान में सलाम पेश किया, इसके बाद दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्ररी हसनैन वारिस हनी वारसी ने नज़र मौलाए कायनात पेश की। देर रात महफि‌ले समां का आयोजन हुआ जिसमें कव्वाल अफ्फान वारसी देवा शरीफ, राजा सरफराज रामपुर व अली वारिस मुंबई ने बेहतरीन कलाम पेश किए। अंत मे कुल शरीफ हज़रत सैय्यद अबुल हसन शाह वारसी हुआ। उर्स के दौरान नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने दरगाह पर पहुंचकर माथा टेका और मन्नत मांगी। ऑनरेरी सेकेट्ररी हनी वारसी ने चेयरमैन का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। उर्स में साकिब मुईन चिश्ती खादिम दरगाह ख्वाजा मुईन उद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ सहित बाहरी प्रान्तों और जनपदों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उर्स में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा।

 

फोटो – मौला अली की नज़र में मौजूद श्रद्धालु व चेयरमैन ज्योति गुप्ता का स्वागत करते हनी वारसी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर