Explore

Search

April 22, 2026 2:00 pm

शहर में पुलिस का पैदल गश्त, लोगों को मिला सुरक्षा का भरोसा

शहर में पुलिस का पैदल गश्त, लोगों को मिला सुरक्षा का भरोसा

हरदोई। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में शुक्रवार को थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचे तथा लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा यह भरोसा दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया गया कि आगामी पर्वों व कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस द्वारा जिलेभर में नियमित रूप से ऐसे गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर