Explore

Search

April 20, 2026 3:20 pm

चतुर्थ स्व० रणवीर सिंह भदौरिया (रामू भाई ) स्मृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराया

आज महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आज चतुर्थ स्व० रणवीर सिंह भदौरिया (रामू भाई ) की स्मृति मे आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हरियाणा ने चंडीगढ़ को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

आज के मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 124 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें तनिश सहगल ने सर्वाधिक 25 रन,आदित्य ने 23 रन ,रिजवान ने 19रन,तथा विजय ने 18 रन बनाए।

हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि तेवतिया ने सर्वाधिक 3 विकेट, परवीर सोला,युवराज सिंह और विनीत ने 2- 2 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी हरियाणा की टीम ने विजय लक्ष्य आसानी से 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जिसमें दीपांशु अत्री ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन बनाए,अखिल ने 33 रन तथा भारत रावत ने 16 रनों का योगदान दिया।

चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रखर ,अमित,तौफीक,अभयराज तथा मदन ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया।

रवि तेवतिया को शानदार और कसी हुई गेंदबाजी के लिए आनंद यादव ( टंटी), कुलबीर सिंह भदौरिया (काजू,), चौ अजीत यादव,हरिशंकर चतुर्वेदी,तथा अभिनव भदौरिया द्वारामैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

मैच में अंपायरिंग सौरव पाठक एवं देवांश चतुर्वेदी ने की।तथा स्कोरिंग शौर्य चौहान ने की।

 

आज मैच के दौरान कपिल चतुर्वेदी कश्मीरी दीक्षित,मुकेश शुक्ला,हरिशंकर चतुर्वेदी, अजय यादव,जावेद अख्तर आदि क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

कल प्रात: 11 बजे पहला सेमीफाइनल मैच नोएडा और हरियाणा के बीच खेला जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर