“विरोधियों के ‘पेड़ वर्कर’ आरोपों को खारिज करते हुए कहा- ‘मुसीबत में 444 लोगों ने शेयर कर दिया सच्चाई का परचम'”
इटावा। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू ने विपक्षियों और आलोचकों को स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि उनके समर्थक “पेड़ वर्कर” नहीं, बल्कि ऐसे निष्ठावान साथी हैं जिन्हें “करोड़ों रुपए देकर भी नहीं खरीदा जा सकता।”
एक अपनी फेसबुक पर कमेंट करते हुए श्री गुप्ता ने कहा, “आपको लगता होगा वह लोग पेड़ वर्कर हैं, पर ऐसा कुछ नहीं है। वे लोग सच्चाई के साथ खड़े रहने वाले हैं और विरोधी के सामने भी सच बोलने का साहस रखते हैं।”
मुसीबत में जनता बनी ‘कवच’
श्री गुप्ता ने हाल ही में इटावा में हुई एक राजनीतिक उठापटक का जिक्र करते हुए बताया, “कुछ दिन पहले यहाँ के राजनीतिक लोगों ने भूचाल लिया और मेरे खिलाफ झूठी अफवाहों का सिलसिला चलाया। लेकिन तब इटावा की सम्मानित जनता मेरे साथ ‘कवच’ बनकर खड़ी हो गई।”
444 शेयर बने आशीर्वाद का सबूत
उन्होंने जनता के समर्थन को एक ठोस उदाहरण देकर समझाया, “इस मुसीबत के वक्त मेरी एक पोस्ट को 444 लोगों ने शेयर किया। यही वह आशीर्वाद है जो उन्होंने दोनों हाथों से मुझे दिया। जबकि ऐसे वक्त में अक्सर करीबी लोग भी साथ छोड़ देते हैं।”
‘जिंदगी भर रहूंगा ऋणी’
अपने समर्थकों के प्रति गहरी कृतज्ञता जाहिर करते हुए श्री गुप्ता ने कहा, “वह लोग पैसे के लालची नहीं, बल्कि हर दुख-सुख में साथ देने वाले सच्चे साथी हैं। मैं उनका जिंदगी भर ऋणी रहूंगा। राजनीति से हटकर भी मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा, क्योंकि वे राजनीतिक नहीं, बल्कि इंसानियत के रिश्ते से जुड़े हैं।”
उन्होंने अपनाी बात इस कथन के साथ समाप्त की, “विरोधी तो मेरे साथ विरोध करेंगे, मेरे सहयोगी हमेशा मेरा सहयोग करेंगे। जय माता की! जय हो काली वाहन मैया की!”
Author: Mohammed irfan













