Explore

Search

November 4, 2026 7:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

अनाथालय में बुजुर्गों संग मनाई जैन नव वर्ष की खुशियां

विश्व जैन संग़ठन ने मनाया जैन नव वर्

इटावा। दीपावली के साथ वीर निर्वाण संवत 2552 जैन नव वर्ष के शुभारंभ पर विश्व जैन संग़ठन के पदाधिकारियों ने भर्थना स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच जाकर धूमधाम से मनाया। विश्व जैन सगंठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू के नेतृत्व में संग़ठन के सदस्यो ने वृद्धावस्था प्रभारी ऋतु यादव के साथ वहाँ रह रहे पचास बुजुर्गों को भोजन,फल, मिठाई एवं दवा प्रदान कर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित कर जैन नव वर्ष की शुरुआत कर विश्व शांति की कामना की।

इस मौके पर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के सन्देश जिओ और जीने दो को बताया एवं उसका अनुशरण करने की शपथ दिलाई। संग़ठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया जैन नववर्ष दीपावली से अगले दिन शुरू होता है, मान्यता के अनुसार भगवान महावीर स्वामी को दीपावली के दिन ही मोक्ष प्राप्ति हुई थी इसके अगले दिन ही जैन धर्म के अनुयायी नया साल मनाते हैं इसे वीर निर्वाण संवत कहते हैं। महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि वीर निर्वाण संवत (युग) एक कैलेंडर युग है जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर 527 ई.पू. से हुई थी। यह 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण का स्मरण करता है यह कालानुक्रमिक गणना की सबसे पुरानी प्रणाली में से एक है जो अभी भी भारत में उपयोग की जाती है।

इस अवसर पर संग़ठन के कोषाध्यक्ष मनोज जैन एलआईसी, मीडिया प्रवक्ता नितिन जैन, विशाल जैन, सुनील जैन, शेखर जैन, गौरव कांत जैन, राजू जैन, रजत जैन आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर