Explore

Search

November 3, 2026 12:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

सफारी पार्क में मनाया गया नन्हें अज्जू का जन्मदिन 

इटावा। इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे बब्बर शेर कान्हा और रूपा से 3 सितंबर 2023 को जन्में शावक अज्जू का आज द्वितीय जन्मदिन मनाया गया। इस शावक को शेरनी रूपा द्वारा अपना दूध न पिलाए जाने पर सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक एवं समर्पित कीपर अजय सिंह द्वारा इसका लालन-पालन किया गया। यह शावक अब पूर्णतया स्वस्थ है एवं शेरनी नीरजा के दो शावकों आशी एवं जया के पास वाले बाड़े में अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा है। इस शावक को माँ ने दूध नहीं पिलाया था। जिस वजह से उसे सफारी पार्क के नियोनेटल केयर हाउस में शिफ्ट किया गया था। सफारी पार्क के कीपर अजय द्वारा दूध पिला कर इसका पालन पोषण किया गया। कीपर के नाम से जोड़ते हुए इस शावक को अज्जू नाम से संबोधित किया जा रहा है। सफारी पार्क में हैंड रियरिंग का यह पहला सफल प्रयास रहा है। शुरुआती 6 महीनों में इसकी वृद्धि बहुत की धीमी रही और यह बेहद कमजोर था। बीते वर्ष 2024 के जून माह में शेरनी नीरजा एवं उसके शावकों के प्रति लगाव पैदा करने के उद्देश्य से अज्जू को नियोनेटल केयर हाउस से ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया था। सफारी प्रबंधन एवं वन्य जीव चिकित्सकों के सतत प्रयास एवं देखरेख के परिणाम स्वरूप अज्जू ने दो वर्ष की आयु में लगभग 125 किलोग्राम का वजन प्राप्त कर लिया है। शेर शावकों के हैंड रियरिंग को सफारी पार्क की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वन्यजीव विषेषज्ञ मान रहे हैं। सफारी पार्क के निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि इस इस शावक को शेरनी द्वारा अपना दूध न पिलाए जाने के बाद भी समर्पित कीपर एवं वन्यजीव चिकत्सको की कड़ी मेहनत से इस शावक को बड़ा किया गया है। उक्त जानकारी डा0 विनय कुमार सिंह उप निदेशक इटावा सफारी पार्क, इटावा ने दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर