Explore

Search

November 3, 2026 4:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

यूपी पुलिस के 60 हजार नवनियुक्त कांस्टेबलों को इस दिन मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर,अमित शाह और सीएम योगी रहेंगे मौजूद

लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए 60244 अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। 15 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होगा।

 

डीजीपी राजीव कृष्ण ने की तैयारियों की समीक्षा

 

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से पहले तैयारियों की समीक्षा करने का बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि 15 जून को यूपी पुलिस में शामिल होने वाले 60,244 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,जो मुख्य अतिथि हैं और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगा।डीजीपी ने कहा कि हमने कल आने वाले सभी कांस्टेबलों के लिए व्यापक व्यवस्था की है।उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हमने एक मध्यवर्ती जिला निर्धारित किया है जहां वे रात भर रुकेंगे।

 

12 हजार से अधिक महिलाएं हुई हैं चयनित

 

मिली जानकारी अनुसार यूपी पुलिस में 60244 कांस्टेबल पद पर सीधी भर्ती हुई थी,इसमें 12048 महिलाएं कांस्टेबल पद चयनित हुई हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रदेश के 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।योगी सरकार का दावा है कि यूपी में पिछले 8 वर्षों में 8.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है।

 

50 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे अमित शाह

 

50 नवनियुक्त कांस्टेबलों को गृह मंत्री अमित शाह नियुक्ति पत्र देंगे।जानकारी के मुताबिक अमित शाह 15 जून को दोपहर लगभग 12:05 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और लगभग 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।शाह लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वितरण के दिन सिर्फ 55 हजार पुलिसकर्मियों को ही पत्र दिए जाएंगे।नए कांस्टेबलों के लिए लंच का भी आयोजन किया गया है।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

 

48 लाख से ज्यादा आए थे आवेदन

 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 12,048 महिला कांस्टेबलों समेत कुल 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती की थी,जिसमें 60,000 पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद पिछली निदेशक रेणुका मिश्रा को हटाए जाने के बाद यूपीपीआरपीबी के निदेशक राजीव कृष्ण के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी।योगी सरकार ने 24 फरवरी को लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी और निर्देश दिया था कि इसे छह महीने के भीतर फिर से आयोजित किया जाए। इसके बाद लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में आयोजित की गई थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर