Explore

Search

February 14, 2026 10:25 pm

इटावा से आयुष करेंगे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग 

इटावा ताइक्वांडो के खिलाड़ी आयुष सिंह ने नासिक(महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली चैंपियन ऑफ चैम्पियन(सीओसी) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इटावा से प्रस्थान किया। यह प्रतियोगिता 1 से 3 मार्च के मध्य नासिक के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। आयुष इस प्रतियोगिता में अंडर 45 किग्रा भार वर्ग के तहत अपना दमखम दिखाएंगे। इटावा ताइक्वांडो के सचिव रोहित द्विवेदी ने बताया कि आयुष राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। वह कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले वर्ष वह सीबीएससी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रहे हैं।

आयुष सिंह की कोच तथा इटावा ताइक्वांडो की कोषाध्यक्ष नबीला में बताया कि आयुष सिंह पिछले कई वर्षों से एक अनुशासित खिलाड़ी के रूप में उनके पास ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह आशान्वित है कि आयुष सीओसी प्रतियोगिता में विजित हो अपना अंतराष्ट्रीय चयन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर इटावा ताइक्वांडो के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, कानूनी सलाहकार डीडी मिश्रा, सहसचिव हरगोविंद सिंह, समन्वयक इंजीनियर सौरभ चौबे, संरक्षक एडीएसओ देवेंद्र पाल तथा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट तरुण रंजन गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं दे तथा खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर