Explore

Search

November 1, 2026 3:02 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र का भव्य आगाज़

इटावा पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति से पूरे विद्यालय प्रांगण में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। नए सत्र की मंगलमय शुरुआत के लिए स्कूल परिसर में विशेष हवन और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मां सरस्वती के स्मरण और ईश्वर वंदना के साथ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से आहुति दी, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से महक उठा।

​इस प्रेरणादायक अवसर पर चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़े परिश्रम और उच्च संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की असली नींव है। वहीं, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए दोहराया कि विद्यालय बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि यह नया सत्र सभी विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, ज्ञान और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर