Explore

Search

November 2, 2026 2:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

“एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में महिलाओं को ओटीपी-लिंक से बचने का दिया प्रशिक्षण, 112 से 1930 तक सारे हेल्पलाइन नंबर हुए उपलब्ध”

इटावा, 29 जून 2026। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इटावा पुलिस ने मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण को जन-जन तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना चौबिया पुलिस ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को “आत्मरक्षा से आत्मनिर्भरता” तक का सफर कराया।

आपातकाल में काम आएंगे ये ‘सुरक्षा दूत’

पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों से अवगत कराते हुए निम्न हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी दी:

· पुलिस आपातकाल – 112 (तुरंत मदद के लिए)

· महिला पावर लाइन – 1090 (हर प्रकार की महिला समस्या)

· महिला हेल्पलाइन – 181 (घरेलू हिंसा व उत्पीड़न हेतु)

· साइबर अपराध – 1930 (ऑनलाइन ठगी से बचाव)

· बाल सुरक्षा – 1098 (बच्चों के लिए)

· एम्बुलेंस सेवा – 102 व 108 (स्वास्थ्य आपातकाल)

· मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 (सरकारी योजनाओं व शिकायत हेतु)

साइबर दुनिया के खतरों से बचने का मंत्र

कार्यक्रम में डिजिटल अपराधों पर विशेष फोकस करते हुए पुलिस ने महिलाओं को सचेत किया –

किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी कभी साझा न करें।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले 100 बार सोचें।

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर करते वक्त पूरी सतर्कता बरतें।

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी ऑनलाइन शिकायतों व समस्याओं को भी सुना। साथ ही, जागरूकता पम्पलेट वितरित कर हर घर तक यह संदेश पहुँचाया कि “महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही इटावा पुलिस का ध्येय है”।

इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला मिशन है। आमजन से अपील की गई कि किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। “हमारी निगरानी, आपकी सुरक्षा” – इसी नारे के साथ पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में जागरुकता की नई इबारत लिखी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर