Explore

Search

February 14, 2026 10:25 pm

जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 04 जनवरी से  

जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 04 जनवरी से

रिपोर्ट शिवम दुबे इटावा

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ श्री सुनील कुमार यादव परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग इटावा परिक्षेत्र इटावा के कर कमलों से दिनाक 04 जनवरी 2025 से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में होगा | प्रतियोगिता के संयोजक धर्मेंद्र बंसल एवं सह संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया की इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ी इटावा जनपद के ही होंगे इसके लिए उन्हें टीम की एंट्री के समय अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा | इस टूर्नामेंट में अधिकतम 8 टीम प्रतिभाग कर सकती हैं |

टूर्नामेंट में जो भी टीम प्रतिभाग करना चाहें वो स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा के कोच एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी श्री बिजेंद्र सिंह से सम्पर्क कर सकती हैं| पहले आने वाली 8 टीमों को ही टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने मौका मिलेगा |

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर