Explore

Search

November 3, 2026 4:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

मुनि श्री प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल मे बच्चों व स्कूल स्टाप का किया गया सम्मान

मुनि श्री प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल मे बच्चों व स्कूल स्टाप का किया गया सम्मा

 

 

ड्रीमापुर से आये अतिथियों से बच्चों से की बातचीत,जल्द होगा कक्षा 9 से 12 तक विघालय

 

 

इटावा-शहर कुछ ही दूरी पर स्थित मुनि श्री प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल मे ड्रीमापुर से आये अथितियों ने बच्चों से बातचीत की गई।

इटावा गौरव आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज जी के आशीर्वाद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 निर्मल जैन ,सीए सौरभ जैन डंपर नागालैंड से आए और प्रदीप जैन ईटानगर से आए उन्होंने बच्चों से कहा अब इस विघालय मे कक्षा 9 से लेकर 12 तक स्थापना जल्द होगी अब किसी बच्चों को कही जाने की जरूरत नहीं है आचार्य श्री के आशीर्वाद से अब स्कूल का उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए कार्य प्रगति पर चलेगा । बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया और कहा मन लगाकर पढाई करो माता पिता का नाम रोशन करो

स्कूल कमेटी अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार महामंत्री विनोद जैन प्रबंधक मिथुन जैन, नीरज जैन ,मनु जैन ,मनोज जैन ,सुशील जैन, संगीता जैन ने अतिथियों तिलक व शांल उड़ाकर सम्मान किया गया

 

प्रधानाचार्य और सभी टीचर का भी सम्मान किया गया शॉल देकर श्रीमती संगीता जैन के द्वारा क्योंकि उनके उच्च शिक्षा से ही बच्चे आगे बढ़ पा रहे हैं।

स्कूल प्रधानाचार्य पलक अग्रवाल और स्कूल टीचर्स सरिता जैन कोमल जैन सानिया जैन प्रिया जैन छाया जैन धर्मेंद्र, रश्मि ,मधु ,नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर