Explore

Search

November 3, 2026 4:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

कांग्रेस सांसद के साथ शादी की खबरों को लेकर इकरा हसन ने दिया चौकाने वाला बयान

मैं सबसे गुजारिश करना चाहूंगी कि कांग्रेस सांसद के साथ शादी की खबरों को लेकर इकरा हसन ने दिया चौकाने वाला बया, जाने क्या कुछ कहां यूपी के कैरान से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार किसी राजनीति के चलते नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है।असल में एक पॉडकास्ट में उनसे देश और दुनिया के तमाम मुद्दों के साथ ही उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया गया। इन सभी मुद्दों पर इकरा ने खुलकर अपनी बात रखी है। कैराना और शामली की पॉलिटिक्स में हसन परिवार की कमान संभाल रहीं इकरा चौधरी शालिनी कपूर तिवारी के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी। जब उन से पुछा ये सवाल पुछा गया कि, लड़कियों की उम्र 25-26 पार करते ही शादी के बारे में घर-समाज के लोग पूछने लगते हैं। अब 30 साल की उम्र हो चुकी है, इसका हवाला देकर पूछा कि शादी की क्या योजना है?इकरा ने क्या जवाब दिया?

 

इन सवालों का जवाब देते हुए सांसद इकरा ने कहा कि, मेरा अभी कोई ख्याल नहीं है। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन इस समय मैं बहुत खुशकिस्मत हूं और मैं बहुत दिल से कैराना के लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।’ परिवार की तरफ से दबाव के बारे में पूछे जाने पर इकरा ने कहा कि अब कोई नहीं कहता है। आगे उन्होंने कहा कि, अभी उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है। अपनी जिम्मेदारी पर है। और इसको सही तरीके से करने पर है। बाकी चीजों के लिए ना तो वक्त है और ना ही इस समय कोई दिलचस्पी है। अफवाहों से मुझे बहुत तकलीफ होती है इससे और मेरे परिवार को भी।’ उन्होंने अपने जरूरी काम का हवाला भी दिया।

 

फैमिली को तकलीफ होती है

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के साथ उनकी शादी की खबरों को इकरा ने सिरे से नकारते हुए कहा कि इन बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है और इससे उन्हें और फैमिली को तकलीफ होती है। लंदन से पढ़कर वापस आई इकरा ने सबसे यह अपील करते हुए कहा कि इन बातों में बिल्कुल कोई भी सच्चाई नहीं है। और ऐसी गलत अफवाह किसी व्यक्ति या किसी लड़की के लिए चलाना बहुत गलत है। मुझे बहुत अफसोस होता है ये देखकर। मैं सबसे गुजारिश करना चाहूंगी कि ऐसी वीडियो बनाना बंद कर दें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर