Explore

Search

November 3, 2026 4:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ. प्र ने कोषाधिकारी को प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी इटावा द्वारा दिए जाने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं

इटावा 26/12/2024 को बेस्ट ऑफिस के अन्तर्गत श्री डोगरा शक्ति वरिष्ठ कोषाधिकारी इटावा को जिलाधिकारी इटावा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ. प्र. के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत , प्रांतीय संगठन मंत्री डाक्टर धर्मेंद्र यादव, प्रांतीय संगठनमंत्री राम बाबू यादव, गिरेंद्र सिंह बघेल श्याम प्रकाश यादव ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, प्रांतीय कार्यालय मंत्री आनन्द शुक्ला, अनिल बाजपेई, मनोज कुमार, सुदीप त्रिपाठी, अश्वनी यादव, अवनीश यादव, बाबूराम यादव,राहुल त्रिपाठी (भरथना), जिलाध्यक्ष राजीव बाल्मीकि, अजय यादव, रामकुमार शाक्य, लखमी चंद्र, भइया लाल,मनोज कुमार, डॉ विशाल स्नातक, डॉ.प्रभाकर शाक्य, सुदीप कमल, रामकुमार , पंकज चौधरी, अजय राय, अवधेश कुमार,धर्मेन्द कुमार, राहुल कुमार, मो . इमरान,आनन्द यादव, सहित दर्जनों कर्मचारियों ने कोषाधिकारी महोदय को प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी महोदय इटावा द्वारा दिए जाने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।

 

भवदीय

राजीव यादव अरविंद धनगर (प्रांतीय अध्यक्ष) (प्रांतीय महामंत्री)

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर