Explore

Search

November 3, 2026 6:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 24 सूत्रीय मांगों को लेकर इटावा सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदोरिया को सौंपा मांग पत्र

फार्मासिस्टों ने विधायक को सौंपा मांग पत्

डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है 25,12,2024को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा इटावा के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में इटावा सदर की विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया

से मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा l

मांग पत्र में फार्मासिस्टों ने बताया की कार्यरत फार्मासिस्टों एवं संवर्ग में उच्च पदों के वेतनमान योग्यता एवं कार्य के आधार पर नहीं दिया जा रहा है संगठन फार्मासिस्टों के पदनाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुस्खा लिखने की मांग कई वर्षों से कर रहा है लेकिन उनकी मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है,

उन्होंने फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता व कार्यदायित्वों के अनुरूप ग्रेड पे देने, चीफ फार्मासिस्टों का ग्रेड पे 54 00 देने, प्रभार भत्ता देने और फार्मासिस्टों को दवा लिखने सहित 24 सूत्रीय मांगो पर त्वरित पहल करने की मांग की है, मांगों पर कोई भी कार्रवाई न होने पर 3 जनवरी 2025 को अपर निदेशक कार्यालय कानपुर पर प्रदर्शन किया जाएगा और 31 जनवरी 2025 को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ पर प्रदर्शन किया जाएगाl प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इटावा के संरक्षक राजीव यादव अध्यक्ष अरविंद प्रताप धनगर, कोषाध्यक्ष राजीव बाल्मीकि,संघर्ष समित अध्याय धर्मेन्द्र कुमार,मंत्री डॉ गजेंद्र भदोरिया, वारिश उपाध्यक्ष डा सुनील कुमार ,डॉ शशि कपूर दीक्षित, डॉ मनोज कुमार, योगेन्द्र सिंह,राजीव तिवारी, रामप्रताप सिंह, सुग्रीव सिंह,पुष्पदीप , प्रमोद कुशवाह, संदीप पाल अमित वर्मा राजीव कुमार, सतेंद्र दुबे,आदि उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर