Explore

Search

November 3, 2026 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

‘आप की अदालत’ में ISKCON के संन्यासी गौर गोपाल दास, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Aap ki Adalat, Gaur Gopal Prasad- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
‘आप की अदालत’ में ISKCON के संन्यासी गौर गोपाल दास

Aap Ki Adalat: ISKCON के संन्यासी गौर गोपाल दास सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्होंने अपने मोटिवेशनल संदेश से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। किताबों और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो से लोग प्रेरणा लेते हैं। ISKCON फाउंडेशन से जुड़े गौर गोपाल दास पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी किया है। वे अपने हंसमुख स्वभाव के कारण भी लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं। गौर गोपाल दास आज रात  10 बजे ‘आप की अदालत’ के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

लव स्टोरी पर क्या बोले गौर गोपाल दास?

‘आप की अदालत’ के कटघरे में गौर गोपाल दास से रजत शर्मा ने कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने खुलकर जवाब भी दिया। वहीं रजत शर्मा ने गौर गोपाल दास से उनकी लव स्टोरी को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि आपने किसी से मोहब्बत की है? क्या कभी आपसे किसी ने कहा कि ‘चल संन्यासी मंदिर में..’  इस पर गौर गोपाल दास ने क्या जवाब दिया, आप पूरा एपिसोड आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख पाएंगे। 

‘आप की अदालत’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

बता दें कि ‘आप की अदालत’ में लगभग 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो ‘आप की अदालत’ के वीडियो 175 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकमात्र ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड के 3 सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest India News

Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर