Explore

Search

November 3, 2026 2:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

अल्लू अर्जुन को जब जेल हुई तब मृतक महिला के पति ने कहा- केस वापस लेना चाहता हूं

मृतक महिला के पति ने दिया बयान। - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मृतक महिला के पति ने दिया बयान।

हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं पर्दे से बाहर की दुनिया में अब इस फिल्म से जुड़े लोगों पर संकट गहरा गया है। हाल ही में हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला के मौत के बाद फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस मामले में आज पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया। इसके बाद अब मृतक महिला के पति का बयान आया है।

अल्लू अर्जुन ने जताया था दुख

दरअसल, अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा कि ‘अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है। मैं केस वापस लेने को तैयार हूं।’ बता दें कि एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पिछले सप्ताह 5 दिसंबर को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों की ओर से भी इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस पर दुख भी व्यक्त किया था। उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी बात कही थी।

महिला की मौत के बाद दर्ज हुआ केस

बता दें कि ‘पुष्पा 2- द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में एक्टर अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- 

पटना में BPSC परीक्षा के दौरान हंगामा, DM ने छात्र को मारा थप्पड़; सामने आया Video

AAP ने एक और प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान, कैलाश गहलोत की सीट पर उतारा कैंडिडेट

Latest India News

Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर