Explore

Search

November 3, 2026 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

‘महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं जिहादी’, बांग्लादेश पर CDPHR की खौफनाक रिपोर्ट

Bangladesh, Hindus, violence, CDPHR, report, government, atrocities- India TV Hindi

Image Source : AP FILE
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

कोलकाता: बंग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर ‘सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लूरलिज्म एंड ह्यूमन राइट्स’ यानी कि CDPHR ने एक खौफनाक रिपोर्ट पेश की है। CDPHR की प्रेजिडेंट डॉक्टर प्रेरणा मल्होत्रा और प्रोफेसर कपिल कुमार ने ‘Minorities Under Siege In Bangladesh’ नाम की इस रिपोर्ट को जनता के सामने पेश किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश में सरकार के संरक्षण में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर जमकर अत्याचार हो रहा है। बांग्लादेश जो कुछ भी हिंदुओं के के साथ हो रहा है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के बड़े मुल्कों की जिम्मेदारी बनती है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के ऊपर दवाब बनाएं, जिससे हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार बंद हो सके।

‘हिंदुओं के साथ बहुत गलत हो रहा है’

रिपोर्ट से जुड़ी बातों पर बोलते हुए डॉक्टर प्रेरणा मल्होत्रा ने कहा, ‘यह बांग्लादेश को लेकर हमारी तीसरी रिपोर्ट हैं। बांग्लादेश जल रहा हैं। हिंदुओं के साथ बहुत गलत हो रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसको लेकर दुनिया शांत है। अल्पसंख्यकों को दबाया जा रहा हैं और उनके खिलाफ हिंसा हो रही है। हमारे डेटा के मुताबिक, शेख हसीना को हटाए जाने के 4 दिनों के भीतर तोड़फोड़ के 190 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 16 मंदिरों को तहस नहस किया गया। 20 अगस्त तक 2 हजार से ज्यादा हिंदुओं पर हिंसा के मामले दर्ज किए गए जबकि 69 हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया। अब तक ये हिंसा लगातार जारी है।’

‘यूनुस सरकार ने हिंदुओं को नहीं बचाया’

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जिहादियों के हमलों पर बोलते हुए मल्होत्रा ने कहा, ‘जब 8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी तो हमने सोचा कि ये मामले शांत होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार का काम है लोगों की रक्षा करना, लेकिन अल्पसंख्यकों के बचाव के लिए कुछ नहीं किया गया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे वाकये बांग्लादेश में भी हुए।’ उन्होंने कहा कि जिहादी महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं और उन पर हिंसा के 477 मामले दर्ज किए गए, खुले तौर पर नरसंहार हो रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ नारे लगाए गए हैं, इस्लाम की सोच से जो भी अलग है उसके साथ गलत किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश से हिंदुओं को खत्म करने के लिए नरसंहार हो रहा है। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

Latest India News

Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर