अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड छिबरामऊ में आयोजित ‘सेवा सेतु कैंप’ में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कैंप में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे, जिनके समक्ष आमजन ने अपनी समस्याएं रखीं।
विधायक अर्चना पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।





