Explore

Search

November 23, 2026 3:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

रिपोर्ट इकरार अहमद

इटावा:- बकेवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालिका से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी नईम अली (24) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

 

क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

 

अस्पताल में भर्ती

 

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

 

क्या था आरोप?

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

 

एसएसपी का निर्देशन

 

यह पूरी कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]