Explore

Search

October 31, 2026 9:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

August 28, 2026
Mohammed irfan

प्रवेश से पेयजल तक, बैठने से सुरक्षा तक – हर पहलू का बारीकी से जायजा; बोले- ‘बंदी भी परिवार का अभिन्न अंग, उनके परिजनों से हो संवेदनशील व्यवहार’

इटावा, 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इटावा प्रशासन ने इस पर्व पर संवेदनशीलता व

Read More »
Mohammed irfan

रक्षाबंधन पर इटावा पुलिस की सुरक्षा तैनाती : एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नहर घाटों का किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन के दिए कड़े निर्देश

इटावा, 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भुजरियां प्रवाहित करने के लिए नहर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर, वरिष्ठ

Read More »
Mohammed irfan

“सलाखों के उस पार स्नेह-बंधन : इटावा जेल में 304 बहनों ने बंद भाइयों को बांधी राखी, भावनाओं से सराबोर हुआ परिसर”

इटावा, 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा जिला कारागार की दीवारें आज सलाखों की कठोरता को भूलकर भाई-बहन के अटूट प्रेम

Read More »
Mohammed irfan

“रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा अपरिहार्य : एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जारी किए सख्त निर्देश”

इटावा, 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहाँ एक ओर बहनें अपने भाइयों की कलाईयों को राखी से सजा रही थीं, वहीं

Read More »
Mohammed irfan

“राखी बांधने जा रही बहन का ऑटो में छूटा बेशकीमती बैग, इटावा पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ से ढूंढकर बचाई त्योहार की शान”

इटावा, 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जहाँ बहनों ने अपने भाइयों की कलाईयाँ सजाईं, वहीं एक बहन का त्योहार अचानक संकट

Read More »
Mohammed irfan

रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारागार इटावा का किया निरीक्षण,जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इटावा 28 अगस्त, 2026-रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने केंद्रीय कारागार इटावा का निरीक्षण कर रक्षाबंधन पर्व के लिए

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर