Explore

Search

September 14, 2026 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

सुरक्षा ही सम्मान, जागरूकता ही सशक्तिकरण – इटावा पुलिस ने स्कूली छात्राओं और महिलाओं को दी साइबर सुरक्षा की सीख

इटावा, 19 अगस्त 2026 – मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत इटावा पुलिस ने आज थाना सहसों क्षेत्र के सिंदौस स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं, छात्राओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

· सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई –

112 (पुलिस आपातकालीन), 102/108 (एम्बुलेंस सेवा),

1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),

181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),

1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)।

· साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया –

किसी अनजान व्यक्ति से OTP साझा न करें।

संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर कभी क्लिक न करें।

ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें।

· उपस्थित सभी महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

इटावा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि “सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, आत्मनिर्भर बनें”। यह अभियान जन-जन तक पहुँचाने के लिए पुलिस विभाग लगातार स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर