Explore

Search

September 15, 2026 6:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

बंधक बच्चे को सुरक्षित निकालने वाली बहादुर टीम पर बरसे इनाम, डीजीपी ने दिए 50 हजार, एडीजी ने भी किया सम्मानित करने का एलान

इटावा पुलिस को मिला डबल सम्मान!

इटावा | उत्तर प्रदेश पुलिस के अदम्य साहस और शौर्य को प्रदेश स्तर पर मिला अनोखा सम्मान। बंधक बने मासूम बच्चे को अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षित मुक्त कराने वाली इटावा पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीम को अब डबल इनाम से नवाजा जा रहा है

डीजीपी उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने पूरी टीम के अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा और वीरता को सलाम करते हुए तुरंत ₹50,000 (पचास हजार) रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

कानपुर जोन की ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ (जो अपनी जनलोकप्रिय छवि के लिए जानी जाती हैं) ने भी इस अदम्य साहस से प्रभावित होकर एसओजी व सर्विलांस टीम को विशेष सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

ऑपरेशन की बहादुरी :

यह पूरी कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं न्यायप्रिय नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने न केवल दोनों कुख्यात बदमाशों को मार गिराया, बल्कि बंधक बनाए गए मासूम को बिना किसी खरोंच के सकुशल मुक्त कराकर पुलिसिंग का एक स्वर्णिम उदाहरण पेश किया।

इटावा की इस शौर्यपूर्ण कार्रवाई की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। जनता से लेकर पुलिस मुख्यालय तक, हर किसी ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन साहस’ का प्रतीक बताया। पुलिस की इस जुझारूपन ने साबित कर दिया कि अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति पूरी तरह कारगर है।

इटावा पुलिस को इस बहादुरी के लिए शत-शत नमन

#CrimeFreeUP

#साहस_और_शौर्य

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर