Explore

Search

July 26, 2026 8:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर बने कीर्ति और सचिन: बढ़ाया पुलिस महकमे व परिवार का मान

*कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर बने कीर्ति और सचिन: बढ़ाया पुलिस महकमे व परिवार का मान*
फर्रुखाबाद में खुशी की लहर; एसपी आरती सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर थपथपाई पीठ, खिलाई मिठाई
फर्रुखाबाद।
थाना कादरी गेट में तैनात महिला आरक्षी कीर्ति राजपूत और थाना कायमगंज में तैनात कांस्टेबल सचिन गौतम ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर नया मुकाम हासिल किया है। दोनों का चयन उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर होने से पुलिस विभाग, उनके परिवारों और पूरे जनपद में जश्न का माहौल है।
कीर्ति राजपूत ने वर्ष 2018 बैच में बतौर महिला आरक्षी और सचिन गौतम ने कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई और तैयारियों को जारी रखना आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर इस विभागीय परीक्षा को पास कर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक पद पर चयनित जिले के 20 महिला एवं पुरुष आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
एसपी ने स्वयं सभी चयनित जांबाजों को मिठाई खिलाई और बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ चुनौतियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ जनता की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
कीर्ति और सचिन की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई देकर खुशी जताई। सोशल मीडिया से लेकर थानों तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो और प्रयास निरंतर किए जाएं, तो किसी भी ऊंचे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर