Explore

Search

July 26, 2026 6:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 132 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 17 जुलाई 2026 अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इटावा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। थाना जसवन्तनगर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 132 बोतल अंग्रेजी शराब (हरियाणा मार्का), 1 स्विफ्ट कार (परिवहन में प्रयुक्त) और 4 मोबाइलफोन बरामद किए।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

घटना / गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान, थाना जसवन्तनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जाँच की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार संदिग्ध रूप से आती दिखी। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर कार को रोका और उसमें सवार 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

कार की तलाशी लेने पर अंदर से 132 बोतल अंग्रेजी शराब (हरियाणा मार्का) बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. पिन्टू – पुत्र धनपाल सिंह, निवासी सूरज कारोली, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ (उम्र 31 वर्ष)

2. सरोज पासवान – पुत्र राजकिशोर पासवन, निवासी बासगढ़, थाना चकिया, जिला मोतीहारी (बिहार) (उम्र 19 वर्ष)

3. राहुल कुमार – पुत्र अरूण चौधरी, निवासी कुनिया, थाना चकिया, जिला मोतीहारी (बिहार) (उम्र 20 वर्ष)

4. आर्यन कुमार – पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, निवासी पदरी जसौली, थाना कल्याणपुर, जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) (उम्र 20 वर्ष)

पंजीकृत अभियोग

· मु.अ.सं. 207 – धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना जसवन्तनगर, जनपद इटावा

बरामदगी (संपत्ति / सामान)

· 132 बोतल अंग्रेजी शराब (हरियाणा मार्का)

· 01 स्विफ्ट कार (परिवहन में प्रयुक्त)

· 02 ट्रॉली बैग

· 03 बैग

· 04 मोबाइल फोन

पुलिस टीम

· उ.नि. कमल भाटी – थानाध्यक्ष जसवन्तनगर (मय टीम)

इटावा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को जारी रखे हुए है। जनता से सहयोग की अपील – किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर