Explore

Search

July 26, 2026 8:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

मेहनत को मिली नई पहचान— इटावा पुलिस के 17 आरक्षी एवं 04 महिला आरक्षी बने उपनिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने किया सम्मानित

जनपद इटावा पुलिस के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 में जनपद इटावा में नियुक्त 17 आरक्षी एवं 04 महिला आरक्षी का चयन उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर हुआ। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में सभी चयनित पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही सभी को मिठान्न वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चयनित पुलिस कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते हुए कहा कि वर्दी केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं निष्पक्ष सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आरक्षी से उपनिरीक्षक तक का यह सफर कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, धैर्य एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल चयनित पुलिस कर्मियों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण इटावा पुलिस परिवार के लिए भी गर्व का विषय है।

महोदय ने कहा कि पुलिस सेवा में प्रत्येक पद नई जिम्मेदारियों एवं नई चुनौतियों के साथ आता है। एक उपनिरीक्षक के रूप में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं की गुणवत्ता, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा जनता के विश्वास को और मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्हें विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से उत्तर प्रदेश पुलिस की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ करेंगे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का निरंतर विकास करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने और उच्च पदों पर पहुँचकर विभाग का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चयनित पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे।

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 में जनपद इटावा से चयनित पुलिस आरक्षियों के नाम-

1. आरक्षी दुर्गेश कुमार— थाना बलरई

2. आरक्षी अनमोल जायसवाल—थाना भरथना

3. आरक्षी विशेष कुमार — थाना भरेह

4. आरक्षी आकाश कुमार — थाना सहसों

5. आरक्षी आकाश कुमार — थाना सहसों

6. आरक्षी भारत सिंह — थाना सहसों

7. आरक्षी पंकज कुमार — थाना वैदपुरा

8. आरक्षी धर्मेश गिरि — थाना उसराहार

9. आरक्षी सचिन — थाना बसरेहर

10. आरक्षी नीतेश कुमार — थाना फ्रेंड्स कॉलोनी

11. आरक्षी सौरभ सिंह — थाना कोतवाली

12. आरक्षी हिमांशू – जसवंतनगर

13. आरक्षी विशाल परमार — थाना कोतवाली

14. आरक्षी विकास — थाना इकदिल

15. आरक्षी प्रशांत गिरि – जसवन्तनगर

16. आरक्षी गोविन्द मिश्रा- सैफई

17. आरक्षी अक्षय कुमार — डीसीआर, इटावा

18. महिला आरक्षी गीता — थाना चकरनगर

19. महिला आरक्षी साक्षी – सैफई

20. महिला आरक्षी नेहा श्यौरान – जसवन्तनगर

21. आरक्षी डिम्पल पाठक — थाना इकदिल

इटावा पुलिस परिवार की ओर से सभी 17 आरक्षियों एवं 04 महिला आरक्षी को उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर