Explore

Search

October 31, 2026 10:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

July 16, 2026
Mohammed irfan

गजब:भारत के पास तेल का तोड़,लेकिन बंधे हैं एलपीजी पर हाथ, अमेरिका-ईरान की दुश्‍मनी ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली।कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतों में फिर से तेजी नजर आई है।अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा दुश्‍मनी इसका सबसे बड़ा कारण है।सऊदी अरब

Read More »
Mohammed irfan

नशा मुक्त समाज की दिशा में इटावा प्रशासन की पहल — जनपद स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी आयोजित

जनपद इटावा में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा जन-जागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16.07.2026 को जनपद

Read More »
Mohammed irfan

हज़रत मखदुम अशरफ़ जहांगीर समनानी के उर्स पर महफ़िल का आयोजन 

इटावा! हज़रत सैयद मखदुम अशरफ़ जहांगीर समनानी सरकार के 640वां उर्स मुबारक की कुल शरीफ की मेहफिल रौनक इटावी के मकान पर हज़रत मौलाना शरफत

Read More »
Mohammed irfan

मेहनत को मिली नई पहचान— इटावा पुलिस के 17 आरक्षी एवं 04 महिला आरक्षी बने उपनिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने किया सम्मानित

जनपद इटावा पुलिस के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 में जनपद इटावा में

Read More »
Mohammed irfan

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

जनपद इटावा 16.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रुप से होने वाली जनसुनवाई की गयी । जिसमें

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर