Explore

Search

July 26, 2026 4:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

‘सत्ता परिवर्तन सभा’ में जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने सरकार को घेरा; तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता।

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ, संवाददाता।
सिकंदरपुर के आंबेडकर नगर में रविवार को आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के तत्वावधान में एक विशाल ‘सत्ता परिवर्तन सभा’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए बड़ा चुनावी ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आजाद समाज पार्टी सभी सीटों पर पूरी दमदारी, एकजुटता और मुस्तैदी के साथ अपनी दावेदारी पेश करेगी।
इस दौरान पार्टी की नीतियों और सांसद चन्द्रशेखर आजाद के निरंतर जनहितैषी संघर्षों से प्रभावित होकर क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक प्रमुख समाजसेवियों एवं युवाओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर दल में आत्मीय स्वागत किया और कहा कि युवाओं का यह जुड़ाव पार्टी को जमीनी स्तर पर अजेय बनाएगा।

बुनियादी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल: एएसपी

सभा को आगे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने क्षेत्र में बदहाल कानून व्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता में आ रही गिरावट को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आम जनता की बुनियादी समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
संगठन को निचले स्तर पर धार देने के उद्देश्य से इस अवसर पर सर्वसम्मति से सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन का भी गठन किया गया ताकि आने वाले चुनावों के लिए हर बूथ को मजबूत किया जा सके। इस ऐतिहासिक मौके पर जिला प्रभारी अनन्त शाक्य, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेम सिंह, संगठन मंत्री हरिपाल सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर