Explore

Search

July 13, 2026 6:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

एसएमजीआई के सिद्धांत और खुशी ने किया टॉप, संस्थान का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

इटावा सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स (एसएमजीआई) के अंतर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा घोषित बीबीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर में सिद्धांत सिंह ने 93.83% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आलोक दीक्षित दूसरे और लुबना परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर में खुशी तिवारी ने 90.04\% अंक पाकर टॉप किया, जबकि कीर्ति ने दूसरा और आयुष सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस बेहतरीन उपलब्धि पर सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा, प्राचार्या डॉ. सीमा तिवारी, विभागाध्यक्ष एसपी सिंह और समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर