इटावा पुलिस 07.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुमशुदा/लापता बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलरई पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
07.07.2026 को थाना बलरई पर सूचना प्राप्त हुई कि सुशील कुमार पुत्र किशोरी लाल, उम्र 14 वर्ष, निवासी नगला तोर, थाना बलरई, जनपद इटावा 05.07.2026 को अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना बलरई पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी प्रारम्भ करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की गई तथा सीसीटीवी कैमरों एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर खोजबीन की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों से गुमशुदा बालक को जसवंतनगर ऑटो स्टैंड से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने इटावा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की।
इटावा पुलिस जनपदवासियों को आश्वस्त करती है कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।
Author: Mohammed irfan













