Explore

Search

July 14, 2026 11:59 pm

सिर्फ 3 महीने में आया फैसला: भाजपा नेता के ढाबे पर लूटकांड में 4 दोषियों को 6-6 साल की सजा

जसवंतनगर, इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी के पास स्थित भाजपा नेता विवेक शाक्य के ढाबे पर हुई लूट, जानलेवा हमला और फायरिंग के चर्चित मामले में अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 6-6 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर ₹11,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है।

 

यह फैसला एडीजे-12/डकैती कोर्ट, इटावा ने सुनाया। अभियोजन के अनुसार, आरोपियों ने ढाबे पर कर्मचारियों पर तलवार और फरसे से हमला किया था, फायरिंग की थी तथा मोबाइल फोन और राइफल लूट ली थी।

 

मामले में इटावा पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी करते हुए मात्र तीन माह के भीतर आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना जसवंतनगर पुलिस, मॉनिटरिंग सेल, पैरोकार एवं अभियोजन टीम के समन्वित प्रयासों से न्यायालय ने दोषियों को दंडित किया।

 

पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर